फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने देखा प्रशिक्षण स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हर स्तर पर जोर शोर लगाया जा रहा है। सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने शुक्रवार को मतदान कार्य में जुड़े अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थल का चयन कर उसका जायजा लिया। इसी क्रम में वह नगर के सेंट जांस स्कूल पहुंचे और वहां के कमरों तथा हाल आदि का निरीक्षण किया। कमरों में हवा पानी तथा प्रकाश की व्यवस्था को देखा। गाड़ियों की पार्किंग आदि की सुविधा पर भी संतोष जताया। कहा कि आगे आने वाले समय में मतदान कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों की क्रमवार ट्रेनिंग होगी। इसके लिए उपयुक्त जगह का होना आवश्यक है। बताया कि सुविधाओं के उपयुक्त पाए जाने के बाद जगह का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें