फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के पास से पांच कुंतल खोवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को जगह-जगह छापेमारी की। रोडवेज बस स्टैंड मुख्य गेट के सामने पांच बोरियों में (90 किग्रा) तथा दो पालिथिन के पैकेटों में (25 किग्रा) लगभग पांच कुंतल मिलावटी खोवा बरामद किया। इसके अलावा 80 किलो छेने की मिठाई खराब होने पर नष्ट कराई गई। कई दुकानों से नमूने लिए गए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार भागने लगे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मौके पर उपस्थित आसपास के लोगों एवं दुकानदारों से पूछ-ताछ की लेकिन कोई भी व्यक्ति खोवा का दावेदार नहीं मिला। शाम तक इंतजार करने पर भी खोवा का कोई दावेदार नहीं आया। इसके बाद खोवा को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छेने की मिठाई का एक नमूना लंका बस स्टैंड स्थित एक कारखाने से लिया गया। वहां रखी लगभग 80 किलो छेने की मिठाई खराब थी, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी समला प्रसाद यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, गोपाल चंद, अवधेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, श्रीराम यादव, विवेक कुमार एवं विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ला उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को सैदपुर नगर खोवा मंडी एवं मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर दुकानदारों से खोवा के नमूने लिए। दो मिठाई की दुकानों की जांच कर उन्हें नोटिस जारी किया। टीम के आने की भनक लगते ही खोवा, मिठाई एवं किराना के दुकानदार धड़ाधड़ शटर गिराकर चलते बने। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव एवं तहसीलदार दिनेश कुमार ने दुकानदारों को चेताया कि वह मिलावटी एवं नकली सामानों की बिक्री करते पाए गए तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें