मरदह(गाजीपुर)। अमरवाणी पुनर्वास केंद्र ताजोपुर के नेतृत्व में ब्लाक के चालीस गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में क्षेत्र के मटेहू, बिजौरा, हमीरपुर, टिसौरी, गांई, चवर, बहतुरा, बसवारी, घरिहां, सिहोरा, देऊपुर, हैदरगंज, झोटारी आदि गांव के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सहयोग से पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थान के डायरेक्टर फादर जूलियन फर्नांडो ने कहा कि जब किसी बच्चे का जन्म शारीरिक या मानसिक विकृति के साथ होता है तो साधरणतया लोग इसे उस बच्चे या बच्ची के माता-पिता या पूर्वजों के कर्म का प्रतिफल मानते हैं। ऐसी मान्यताएं न केवल पूर्णत: आधारहीन और सभ्य समाज के लिए अशोभनीय है बल्कि स्वयं इन मासूमों के लिए अत्यंत पीड़ादायक और घातक है। इन्हें सामाजिक परिवेश में समायोजित करने के लिए परिजन जागरूक रहें। इस मौके पर सिस्टर प्रभा, राजेश सिंह यादव, अजय सिंह, रामअवध यादव, सुषमा यादव, संध्या सिंह, वेदप्रकाश पांडेय, अनिल कुमार, सुनील सिंह, अभय सिंह, अनीता बर्नवाल, बिंदू सिंह, हरिनाथ यादव, रणजीत पांडेय, तारकेश्वर सिंह, सुधीर सिंह, शशिकला पांडेय, इबनुल हसन अली आदि उपस्थित थे।