फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता और ताकत का प्रदर्शन करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भगवान चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को उर्दू बाजार स्थित प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के आवास से दिन में दो बजे भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त की सजीव झांकी के साथ-साथ समाज के महापुुरुषों की झांकी शामिल रहेगी। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को शास्त्री नगर एवं नौकापुरा में आयोजित कायस्थ बंधुओं की बैठक में कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य समाज को संगठित कर एक सूत्र में पिरोने एवं समाज से लगातार विलुप्त हो रही सामाजिक, राजनैतिक चेतना का पुनर्जागरण करना है। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करने की अपील की। बैठक में परमानंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, सुनीलदत्त, अंजनी श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें