फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भदौरा सीडीपीओ कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमला यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र संचालन के साथ बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाते हुए बीएलओ आदि कार्य कर रही हैं। उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की गई है। केंद्र सरकार द्वारा आंशिक तौर पर वृद्धि की गई है। उन्होंने दो अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की। इस मौके पर पाना देवी, मीना देवी, शोभा देवी, मीरा देवी, कुसुम पांडेय, गीता यादव आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं। अंत में अपने मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन प्रभारी सीडीपीओ शशिकांती देवी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें