फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट सैदपुर में पेयजल का घोर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के एकमात्र सरकारी बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर में इस समय पेयजल का घोर संकट व्याप्त है। यहां प्रशिक्षण ले रहे बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों और मूल्यांकन कार्य कर रहे परीक्षकों को डायट परिसर से बाहर जाकर पीने का पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। डायट सैदपुर जिले में एकमात्र बीटीसी का सरकारी प्रशिक्षण संस्थान है। इस समय यहां पर बीटीसी का तीन बैच प्रशिक्षण ले रहा है। प्रत्येक बैच में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या दो-दो सौ है। इस तरह कुल छह सौ प्रशिक्षणार्थी एक समय में प्रशिक्षण ले रहे हैं। साथ ही बीटीसी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराने वालों की भीड़ लगी रहती है। परिसर में सिर्फ एक हैंडपंप लगा है। इसके अलावा दो आरओ मशीन लगी हुई है। हैंडपंप खराब चल रहा है। सिर्फ आरओ मशीन से प्रशिक्षणार्थियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल पाता रहा है। डायट के प्राचार्य ने पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हैंडपंप को तत्काल ठीक कराने और आरओ से निकलने वाले पानी की क्षमता बढ़वाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें