फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुर्की अगाद गांव के ग्राम प्रधान के खिलाफ जान से मारने की तहरीर थाने में दी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा मुहम्मदाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह 9.45 बजे वाट्सएप ग्रुप पर मैंने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को लिखकर बताया कि जो शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए, वरना कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 9.52 बजे मेरे मोबाइल पर ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने फोन कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश मिश्रा की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें