फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड से भेजे गए प्रश्नपत्र से कराई गई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में इंटर के छात्रों की नागरिक शास्त्र और दूसरी पाली में जीव विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभिन्न सचल दस्तों की ओर से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव के नेतृत्व में दस्ते ने सदर तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि भदौरा ब्लाक के एक परीक्षा केंद्र पर पिछले दिनों नागरिक शास्त्र प्रथम की जगह द्वितीय प्रश्नपत्र का पैकेट खोल दिया गया था। इसको बोर्ड ने गंभीरता से लिया था। आज बोर्ड की ओर से भेजे गए द्वितीय प्रश्नपत्र से 114 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 6085 में से 5031 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1054 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें