गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारत के युवाओं को संस्कारित एवं उन्हें राष्ट्रहित के प्रयोजनों में कुशल बनाने के उद्देश्य से शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में युवा क्रांति दूत जो पूरे भारत में भ्रमण करेगा का आगमन शनिवार की शाम यहां हुआ। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने युवा क्रांति रथ का स्वागत करते हुए भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वीडियो संदेश एवं प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से युवाओं में जागृति लाने का प्रयास किया गया। इसके बाद आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में दीप यज्ञ हुआ। दीप यज्ञ में मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय, क्षितिज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।