फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन कारोबारी ने अपने आप को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी एक गन कारोबारी ने शनिवार की रात किसी कारणवश अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी गर्दन में गोली मार ली। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। जमानिया स्टेशन निवासी उदयनारायण सिंह के पुत्र रुद्रेश सिंह (52) की स्टेशन पर ही गन की दूकान है। माता-पिता डेवड़ी गांव में रहते हैं। जबकि यहां पर रुद्रेश और उनकी पत्नी ज्ञानती रहती है। रात में करीब आठ बजे रुद्रेश ने किसी कारणवश अपने कमरा में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गले में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर कमरे में पहुंची और पति को लहुलूहान देख चीखने-चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सीओ आरबी सिंह, कोतवाल राजाराम और चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले गए। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि गन कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मारी है। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। इस बात का पता अभी नहीं चल सका है कि कारोबारी ने किस वजह से यह कदम उठाया। घटना को लेकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें