फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय का जर्जर भवन और कच्चा मकान भरभरा कर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र केउधरनपुर गांव स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन बारिश के कारण शुक्रवार को भरभरा कर गिर गया। यह संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जैसे सुबह सहायक अध्यापक धर्मेंद्र पाठक अन्य अध्यापकों के साथ विद्यालय पहुंचे। बारिश होने के कारण वह बगल स्थित अतिरिक्त कक्ष में बच्चों के आने का इंतजार करने लगे। बच्चों के पहुंचने का क्रम जारी हुआ। अध्यापकों ने बच्चों की संख्या अधिक न होने की वजह से अतिरिक्त कक्ष में बैठा दिया। इसी बीच जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन की छत गिर गई। आवाज सुनकर अध्यापक और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। शिक्षकों ने तत्काल इसकी जानकारी बीआरसी को दी। इस संबंध में विद्यालय के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र पाठक ने बताया की बारिश होने के कारण बच्चों की संख्या कम रही। बरसात के दिनों में भवन का छत जगह-जगह से रिसता है। इसी कारण बारिश होने पर बच्चों को अतिरिक्त कक्ष में बैठाया जाता है। इधर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 राजपुर पोखर स्थित घुरन बिंद का खपड़े का मकान गिर गया। संयोग रहा कि इस घटना में घर के सदस्य बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें