-लॉर्ड कोर्नावालिस का मकबरा भी देखा, जाना यहां का इतिहास
- छाता लिए सड़कों पर निकले,
संवाद न्यूज एजेंस
गाजीपुर। राजमहल क्रूज से गंगा के रास्ते सोमवार को 16 सैलानी पहुंचे। उन्होंने गाजीपुर शहर का दीदार किया। यहां की सड़कों पर टहलते नजर आए। यही नहीं, सड़क किनारे लगी राखी की दुकानों को देखकर वाॅव... शो वंडर फुल बोल पड़े। लॉर्ड कार्नवालिस का मकबरा देखने के बाद क्रूज से वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
राजमहल क्रूज कलकत्ता से कुछ सैलानियों को लेकर पटना पहुंचा था। जहां से 17 अगस्त को कुल 16 सैलानियों को लेकर चला। इसमें सभी इंग्लैंड के रहने वाले हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को लेकर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस राज महल क्रूज कलेक्टर घाट पर भोर में 4 बजे पहुंचा।
कलेक्टर घाट से सभी 16 यात्रियों को प्राइवेट वाहनों द्वारा स्थानीय बाजार घुमाते हुए लॉर्ड कार्नवालिस के मकबरा ले जाया गया। पर्यटक विभाग की ओर से गाइड द्वारा यहां का इतिहास भी बताया गया। राज महल क्रूज में सैलानियों के साथ चल रहे लाइजनिंग आफिसर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजमहल क्रूज 16 विदेशी सैलानियों को लेकर पटना से, मनेर, बक्सर होते हुए गाजीपुर पहुंचा है।
आज ही गंगा के रास्ते ही ये क्रूज़ कल वाराणसी पहुंचेगा। इसके बाद सभी को मिर्जापुर चुनार अगले दिन ले जाया जाएगा। इसके बाद क्रूज वापस 28 अगस्त को फिर वाराणसी से चलेगा और 28 को गाजीपुर पहुंचेगा।