फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जा रहे मैजिक से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
16 boxes of English liquor recovered from Magic going to Bihar - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के देवल पुल के पास से पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात बिहार जा रही मैजिक से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। एक शराब तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है जिसका पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बाद भी आए दिन शराब तस्कर भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहे हैं। देवल चौकी इंचार्ज को बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि देवल कर्मनाशा सीमा से होते हुए वाहन से शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर में एक मैजिक देवल पुल के पास बिहार की तरफ जाती दिखाई दी। उसे रोक कर पुलिस ने जांच की तो वाहन से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद स्थित मुड़ार थाना के बैदा गांव निवासी भगवान सिंह यादव बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार तस्कर का चालान कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि एक टाटा मैजिक पर लदी 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी लंबे समय से शराब की तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें