गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को 1579 लाभार्थियों को टीका लगा। इस दौरान 47 सत्र का आयोजन हुआ। जबकि 5332 लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण के नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि बाराचवर में 58, भदौरा 97, बिरनो 46, देवकली 103, गोड़उर 56, जखनिया 172, करंडा 20, कासिमाबाद 151, मनिहारी 49, मरदह 62, सादात 36, ट्रामा सेंटर 102, रेवतीपुर 49, सैदपुर 162, सिंह अस्पताल 89, सुभाखरपुर 73, जिला महिला अस्पताल 71, जिला अस्पताल 82, जमानिया में 101 लाभार्थियों को टीका लगा।