फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय के जुलूस में सांड घुसा, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास पर सोमवार की देर रात शिया समुदाय के जुलूस में अचानक एक सांड़ घुस गया। जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच आठ लोग चुटहिल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। नखास के इमामबाड़े में हजरत अली के शहादत दिवस पर तकरीर करने के बाद शाम को शिया समुदाय के लोग जुलूस निकालकर सड़क पर आ रहे थे। इस बीच चीतनाथ के पास अचानक एक सांड़ दौड़ते हुए जुलूस में घुस गया। सांड़ देखते ही वहां भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सांड़ को दौड़ा लिया। इसके बाद किसी तरह जुलूस निकाला गया। घायलों में आयत फातिमा, अबिहा फातिमा, बुतुल फातमा, सहाना बेगम समेत अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें