गाजीपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 से छात्रों के आधार नंबर का अॅानलाइन सत्यापन के बाद आवेदन पत्र जमा हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्रों का नाम, पिता-पति का नाम एवं लिंग आदि का सत्यापन होने के बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। उक्त ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के बाद आवेदन पत्र जमा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों के पास आधार नंबर उपलब्ध होना चाहिए जिन छात्रों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है, उसे मोबाइल नंबर से लिंक करा लें। हाईस्कूल अंकपत्र-प्रमाणपत्र में अंकित अपने नाम और अपने माता-पिता का नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड में अपना एवं माता-पिता का नाम अपडेट करा लें। हाईस्कूल अंकपत्र/प्रमाणपत्र में अंकित जन्मतिथि को आधार कार्ड में अपडेट करा लें। जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं, छात्र/छात्राओं को सूचित किया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 छात्रवृत्ति के लिए उपरोक्त नियमानुसार कार्रवाई करें।