फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म में आग से 29 सौ चूजे मुर्गियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक मुर्गी फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में 2980 चूजे और मुर्गियों की झुलसकर मौत हो गई। फार्म स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुल्तानपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव का मुर्गी फार्म था। मंगलवार की देर शाम भी दड़बे के बाहर कपड़े से चारों तरफ से ढककर पीड़ित फार्म के बगल में सो रहा था। रात करीब एक बजे चूजों और मुर्गियों की आवाज सुनकर उसकी नींद टूट गई। देखा कि झोपड़ी में आग लगी है। वह हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गया, लेकिन तब तक झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि आग से 2980 मुर्गियों और चूजों की जलकर मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें