करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। डॉ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयं सेवक-सेविकाओं की ओर से स्वच्छता अभियान की रैली निकाली गई। रैली अजीजपुर, सिउरी अमहट, तिराहीपुर, पिंडारी, ढोटारी, शक़्क़ापुर, बरेसर होते हुए महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। इसमें शामिल लोग स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करते चल रहे थे। इसके पूर्व रैली को प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, जंगली प्रसाद, कुबेरनाथ पांडेय, सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार, मुकेश कुमार, भूतनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे। रैली का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र राम तथा गोवर्द्धन पासवान कर रहे थे