फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियाबिंद के 13 मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के बरुइन ग्राम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद के 13 मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया गया। केंद्र पर 50 मरीजों ने मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद स्वास्थ्य टीम के सदस्य जितेंद्रनाथ दूबे एवं अनिवेश कुमार ने सभी मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें 13 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए योग्य पाये गए। नेत्र सर्जन डा. रघुनंदन प्रसाद ने सभी मरीजों का एक-एक कर आपरेशन किया। इस संबंध में श्री प्रसाद ने बताया कि माह के दूसरे एवं चौथे बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर के माध्यम से आपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार, डॉ. रमेश रत्नाकर, जयशंकर लाल, चंद्रप्रकाश, सुल्तान आलम सिद्दीकी, इंद्रभूषण पांडेय, विनय कुमार सिंह, कविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें