फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लेकर दूरसंचार कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आल यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिला प्रबंधक दूरसंचार के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो 14 नवंबर को रैली और 30 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों - कर्मचारियों का पहली जनवरी 2017 से तीसरा वेतन संशोधन तथा सरकारी नियमों के अनुसार पेंशन कंट्रीब्यूशन का भुगतान किया जाय। बीएसएनएल मैनेजमेंट के प्रस्ताव के अनुसार 4-जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया जाय। उन्होंने पेंशनरों के पुनरीक्षण तथा दूसरे वेतन आयोग के बचे हुए मुद्दों के समाधान की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव नफीस अहमद, जिला सचिव बीएसएनएल एसएन सिंह तथा यूएस प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें