फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पीरनगर स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी को ब्लाक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। ब्लाक स्तर पर संपन्न हुए कार्यकर्ता सम्मेलन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि जनहित के लिए जो मुद्दे लाए गए हैं, उसे शासन-प्रशासन की ओर से पूरा करवाने की पार्टी की ओर से कोशिश की जाएगी। कहा कि अगर 15 जुलाई तक सड़कें गड्ढामुक्त नहीं की गई तो पार्टी की तरफ से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रविकांत राय, परवेज अहमद खां, राजीव कुमार सिंह, बटुक नारायण मिश्र, आशुतोष गुप्ता, शबीउल हसन, हनुमान सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, फरीद गाजी, हामिद सिद्दीकी, जयराम सिंह, चंद्रिका सिंह, विनोद सिंह, मिलिंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, केशव सिंह, राजेंद्र गाजी, अशोक राय, यूसुफ खां, सतिराम सिंह, श्यामदेव सिंह, देवनारायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री मुहम्मद राशिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें