मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय विकासखंड के चकशाह मुहम्मदाबाद उर्फ मलिकपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अलका राय ने पुस्तकालय का शिलान्यास किया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रदूषण से मुक्ति के लिए पेड़ लगाने की अपील की। विजय वाटिका में विधायक अलका राय ने वृक्षारोपण भी किया। इससे पहले ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल, भाजपा के नगर अध्यक्ष रामजी गिरी, विरेंद्र राय, आनंद राय, पियूष राय, रामकिंकर राय, संतोष यादव, तेजबहादुर यादव आदि उपस्थित थे। अंत में ग्राम पंचायत अधिकारी सूर्यभान कुमार राय ने आभार प्रकट किया।