फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से तीन झोपड़िया जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रामगढ़ केविन पूरा बस्ती में बुधवार की रात ढिबरी से तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को सौंप दी। ढिबरी गिरने से लगी आग से राम दरस बिंद, सुमेर राम और छन्नुलाल बिंद की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 20 हजार नगदी के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल शेषनाथ श्रीवास्तव ने निरीक्षण करने के बाद रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें