फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरुकुल विद्यालय के 25 बच्चों ने विद्या ज्ञान की प्रवेश परीक्षा तथा सैनिक स्कूल में सफलता पाने वाले तीन बच्चों को शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामनाथ कुशवाहा ने कहा कि लगन से पढ़ने और गुरु का सम्मान करने पर ही सफलता प्राप्त होती है। वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा. शरद वर्मा ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का कामयाबी प्राप्त करना गौरव की बात है। सुंदरलाल ने कहा कि लगन, ईमानदारी तथा धैर्य के साथ तैयारी करने पर ही सफलता मिलती है। श्यामानंद कुशवाहा ने अनुशासन पर बल दिया। इस अवसर पर छेदी, विनोद यादव, शाहिद, आनंद, अविनाश पांडेय, शंभूनाथ बिंद, उमेश यादव, लालजी गुप्ता, सुरभि सिंह, अंजली सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें