सुहवल। स्थानीय गांव के इंटर कालेज के परिसर में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 46वीं अंतर प्रांतीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय/भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित है। शनिवार को खेले गए मैच में सुल्तानपुर (यूपी) ने बिहार एलेवन को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। मैच के 63वें मिनट में सुल्तानपुर के राकेश ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद सुल्तानपुर के आशीष ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। बिहार एलेवन के नागेंद्र ने मैच के 88वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच समाप्त होने पर सुल्तानपुर ने अपनी बढ़त कायम रखते हुए मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, प्रफुल्लचंद्र राय, जयविलास, मनीष राय, गंगासागर कश्यप, पिंटू राय, मोती यादव, राजू राय, गुड्डू यादव, शैलेंद्र, गोलू शुक्ला आदि उपस्थित थे। मैच में निर्णायक की भूमिका चुन्नू मिश्रा एवं उद्घोषक की सुरेंद्र राय ने निभाई।