फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षाधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर खंड शिक्षाधिकारी अधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि ब्लाक स्तर पर शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों के संपादन का कार्य कर रहे खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के लिए वांछित न्यूनतम मानवीय संसाधन उपलब्ध कराया जाए। खंड शिक्षाधिकारी को ब्लाक अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संचालित कराए जाने के लिए समुचित प्राधिकार उपलब्ध कराया जाए। धरना देने के बाद खंड शिक्षाधिकारी जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम सौंपा। धरना सभा में खंड शिक्षाधिकारी राजेश यादव, अखिलश झा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, प्रभाकर यादव, अखिलेश झा, सुनील सिंह, मनोज शर्मा, महेंद्र यादव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, जयराम पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें