फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर महावीर चक्र विजेता का होगा नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां(गाजीपुर)। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत महावीर चक्र से सम्मानित शहीद रामउग्रह पांडेय के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव ऐमावंशी में 23 नवंबर को सुबह 10 बजे जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज की अध्यक्षता में शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक श्रीराम जायसवाल ने बताया कि शहीद रामउग्रह पांडेय के शहादत दिवस पर क्षेत्र के सभी भूतपूर्व सैनिकों, समाजसेवी एवं पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रख्यात लोकगीत गायक एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता विजयलाल यादव एवं रजनीगंधा अपनी स्वर लहरियों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा भरेंगे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें