फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता प्रोत्साहन कमेटी का गठन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में वार्ड स्वच्छता प्रोत्साहन कमेटी का गठन किया गया। गुरुवार को मैरेज हाल यूसुफपुर के परिसर में दर्जी मुहल्ला, शेखटोला, काजीटोला, यूसुफपुर गंज की संयुक्त बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से 12 हजार रुपया शौचालय बनवाने के लिए प्रोत्साहन के रूप में धनराशि दी जा रही है। प्रत्येक वार्ड में प्रोत्साहन कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। कमेटी में 15 से 20 लोगों का नाम चिह्नित किया जा रहा है। जिनको जिम्मेदारी दी जा रही है कि वह अपने वार्ड के आसापास किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने दें। कूड़ा को एक निश्चित स्थान पर ही फेंके। नगरपालिका की तरफ से कूड़ा उठा लेने के बाद कोई सड़क पर कूड़ा न फेंके। बैठक में सभासद हदीस राईनी, नजीउल्ला, वकार अहमद, हसनैन कुरैशी, खालिद अंसारी, प्रमोद कश्यप, चंदन रावत, रविंद्र प्रजापति, जीउत बंधन प्रजापति, जनार्दन, सोहन प्रजापति, पप्पू रावत, कमालुददीन आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिकाध्यक्ष शमीम अहमद एवं संचालन लेखाकार डा. राजकुमार रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें