दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न अनियमितताओं में 13 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 7100 जुर्माना वसूल कर थोड़ा गया। अभियान से अफरा-तफरी मची रही। घंटों चले चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेनो में बीना टिकट यात्रा करने, अवैध रूप से समान बेचने, चेनपुलिंग करने, विकलांग, महिला बोगी में यात्रा करने के जुर्म में 13 लोगों को पकड़ा गया। सभी लोगों से 7100 रुपया जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ दिया गया। इस अभियान में दानापुर, बक्सर चेकिंग टीम के साथ स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार एवं जीआरपी प्रभारी डीपी यादव शामिल रहे।