कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामविलास यादव (44) निवासी बहरामपुर सोमवार की रात करीब नौ बजे आलमारी पर रखी घर की चाबी उठा रहे थे। उसी पर मौजूद जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। उसके दाहिने हाथ की उंगली में सांप के डसते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें अमवा के सती धाम ले गए। लेकिन वहां पर स्थिति बिगड़ती देख परिजन मऊ एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ गया।