गाजीपुर। अखिल भारतीय ब्राम्हण समिति की बैठक मंगलवार को मिश्र बाजार में हुई। इस मौके पर नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राम्हणों ने शुरू से ही समाज को नई दिशा देने तथा सामाजिक परिवर्तन करने का काम किया है। हम एकजुटता के बल पर ही अपने को स्थापित कर सकते हैं। ऐसे में समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुला कर एकजुट होने की आवश्यकता है। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में विजयशंकर तिवारी को अध्यक्ष और रंगनाथ दूबे को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी क्रम में रामगोविंद पांडेय, रामकेश पांडेय, धर्मेन्द्र मिश्रा, दयाशंकर पांडेय को उपाध्यक्ष तथा बृज कुमार मिश्र एवं सतीश उपाध्याय को संयुक्त मंत्री बनाया गया। विनोद कुमार तिवारी कोषाध्यक्ष, पद्माकर पांडेय लेखा परीक्षक बनाए गए। मनोनयन के बाद वक्ताओं ने कहा कि नये पदाधिकारियों से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। अब सभी को समाज के हित के काम में लग जाना चाहिए। इस मौके पर सतिराम उपाध्याय, गंगाधर पांडेय, मनोज पांडेय, सतेन्द्रनाथ शुक्ल, जितेन्द्रनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।