फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महली गांव के पास शुक्रवार की देर शाम एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मृत मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर की शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महली गांव के पास शाम करीब साढ़े छह बजे रास्ते के किनारे एक व्यक्ति को मृत देखा। इसकी जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान अहिमनपुर गांव निवासी रामसागर राजभर (85) के रूप में की। तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और रामसागर का शव लेकर घर चले गए। परिजनों की माने तो रामसागर सुबह अभईपुर गांव में स्थित यूनियन बैंक में अपने खाते की जांच करने के लिए गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों सहित अन्य लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि धूप लगने से रामसागर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें