फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगरपालिका परिषद के सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं नोडल कर्मचारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत (आयुष्मान भारत) के प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पांच लाख प्रत्येक वर्ष चिकित्सा बीमा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि उपरोक्त लाभार्थियों को स्थानीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा वार्डवार 27 मई को सुबह 10 से शाम तीन बजे तक वार्ड के प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल में बैठक कर आयुष्मान भारत के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस कार्य के लिए नगरपालिका क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल में पालिका कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा बहू को लगाया गया है। इस अवसर पर नपा के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें