मनिहारी (गाजीपुर)। बघऊत बाबा चेतक प्रतियोगिता में उदयभान सिंह का घोड़ा प्रथम, बहादुर यादव के घोड़ा को दूसरा स्थान और रामअवध यादव के घोड़े को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव ने कहा की प्रतियोगिता हार-जीत और इनाम के लिए नहीं बल्कि अपना कौशल दिखाने का माध्यम है। हारने वाले प्रतियोगी को हताश नहीं होना चाहिए। वहीं विजयी हुए को घमंड में इतराना नहीं चाहिए। हार एवं जीत प्रतियोगिता का एक हिस्सा है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाकांत सिंह, जगदीश यादव, रणधीर यादव, बाला यादव, सोनू, अविनाश यादव, उपेंद्र यादव, राजेश, अखिलेश आदि मौजूद रहे।