कई उम्मीदवारों ने किया नामांकन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को विभिन्न पदों पर अधिवक्ता उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किया गया। नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। इस चुनाव में कलेक्ट्रेट बार के 338 अधिवक्ता मतदाता 22 जनवरी को मताधिकार का प्रयोग करेंगे।