फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती मनाकर याद किए गए कर्मचारी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन परिसर में कर्मचारी नेता स्व. डीएन सिंह की 55वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कर्मचारी हित और समाजिक हित में अपना जीवन समर्पित करने तथा अहित नहीं होने देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ, रोडवेज परिवहन संघ, फार्मासिस्ट संघ, पीजी कालेज कर्मचारी संघ, समाज कल्याण मिमिस्ट्रीयल संघ, पीडब्लूडी इंजीनियर संघ, जिला निर्वाचन कार्यालय संघ, जिला पंचायत संघ बेसिक शिक्षा परिषद संघ, प्रयोगशाला संघ, वन विभाग संघ, गन्ना मिनिस्ट्रियल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, गोपाल यादव, विवेक सिंह शम्मी, संदीप शर्मा, बालेंद्र त्रिपाठी, श्रीकांत राय, विजयशंकर राय, दिनेश यादव, हरेंद्र विक्रम, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन ओमकार नाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें