गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने रीवरडल ग्लोबल स्कूल के स्पोर्ट्स-डे का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों की तरफ से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में शिक्षा जिस प्रकार जरूरी है उसी प्रकार खेल-कूद भी जरूरी है, जिससे बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति मजबूत होती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर आप किसी भी स्टेज पर फेल होते हैं तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि और आगे बढ़ने की उम्मीद अपने अंदर रखनी चाहिए। यह देखना चाहिए कि कल से आज मैं कितना बेहतर हूूं और आगे कितना बेहतर बनूंगा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ज्ञानप्रकाश यादव, प्रबंधक बृजेश नारायण सिंह, सेक्रेटरी वरुण नारायण सिंह, प्रधानाचार्य मेघा माल्या एवं अध्यापक आदि उपस्थित थे।