फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार की चपेट में आने से बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय स्टेशन के अहीर टोली मुहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार को एक बालक बिजली के खंभे से लिपटे तार की चपेट में आने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। दलित बस्ती के वार्ड नंबर 9 निवासी कमलेश राम का पुत्र अर्जुन (6) प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में ही लगे बिजली के खंभे के पास चला गया। इस दौरान बिजली के खंभे से लिपटे तार में उतरे विद्युत करेंट की चपेट में आने से चिपक गया। यह देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने किसी तरह से सूखे डंडे के सहारे बालक को छुड़ाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और बालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने इलाज कर बालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें