फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग प्रत्याशी उतारकर मतभेद उजागर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। जिला पंचायत का उपचुनाव भाजपा और भासपा गठबंधन को लेकर चर्चा में है। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन था और उनको अप्रत्याशित सफलता भी मिली लेकिन इस छोटे चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग प्रत्याशी उतारकर अपने मतभेद को उजागर कर दिया है। मालूम हो कि कासिमाबाद जिला पंचायत सदस्य पावित्री देवी के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर लगभग सभी दलों ने प्रत्याशी उतारकर जोर आजमाइश शुरू कर दी है। यहां पर भाजपा ने गुड़िया देवी को मैदान में उतारा है तो उनके सहयोगी दल भासपा ने शीला देवी को मैदान में उतारा है। दोनों दल आपस में दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार सपा समर्थित भाकपा उम्मीदवार पुष्पा देवी और बसपा से रीता देवी ने चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। वैसे इस क्षेत्र में चर्चा सिर्फ भाजपा और भासपा गठबंधन को लेकर है। जब से ओमप्रकाश राजभर यहां से चुनाव जीते हैं उसके बाद से ही भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कई कार्यक्रम हुए लेकिन दोनों दलों का तालमेल कभी दिखाई नहीं दिया और हर कार्यक्रम से भाजपा ने अपने को दूर रखा। जिला पंचायत के इस उपचुनाव में दोनों दलों की आपस में टक्कर को देखकर अभी से यह लग रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव या उससे पूर्व यह गठबंधन कहीं टूट न जाए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें