फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 13.4 किलो गांजा बरामद, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर हबीबुल्लाह स्थित निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अंडर पास के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 13.400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। नोनहरा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम के साथ भ्रमण करने के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के रसूलपुर हबीबुल्लाह स्थित अंडरपास के एक बाइक मुहम्मदाबाद की ओर से जंगीपुर की तरफ आती दिखाई दी। टीम ने उसे रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने बाइक की गति बढ़ा दी। कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर बंद हो गई। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाइक सवार के पास से 13.400 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बिहार प्रांत के बक्सर जिले के ब्रम्हपुर थाना के ब्रम्हपुर निवासी, विकाश गोस्वामी, श्याम बिहारी यादव, वाराणसी के चौबेपुर थाना के उपरवार गौरा गांव निवासी सुनील उर्फ पिंटू गिरी बताया। तीनों से पूछताछ के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें