फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने छीना लोगों का चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मौसम की तल्खी कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। इससे लोगों का चैन छीन गया है। तेज धूप के बीच गर्मी और उमस का आलम यह है कि एक पल के भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ जहां बड़े लोग बेचैन रह रहे हैं, वहीं छोटे-छोटे बच्चे गर्मी की वजह से बिलख रहे हैं। सबसे ज्यादा मौसम की मार उन लोगों को झेलनी पड़ रही है, जो किसी काम से घरों से बाहर निकले है। उन्हें चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान शरीर से पसीना निकलने पर अपने को रि-चार्ज करने के लिए उन्हें पानी पीना पड़ रहा है। बेहाल कर कोई मौसम की दुहाई देते हुए ऊपर वाले से राहत की विनती कर रहा है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के बीच उमस और गर्मी से हर कोई बेहाल है और परेशान है। लाख उपाय करने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। परेशान लोग तल्ख मौसम को कोस रहे हैं। मौसम की मार सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही किसी कार्य से घर से निकले वाले लोगों पर पड़ रही है। उन्हें हिम्मत जुटाते हुए तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। फिर जब उन्हें ऐसा लग रहा है कि अब वह धूप का सामना नहीं कर पाएंगे तो छाव में ठहर जा रहे हैं। बुधवार को तेज धूप के बीच गर्मी और उमस पूरी तरह से लोगों पर हावी रही। स्थिति यह थी कि एक पल के लिए भी लोगों की गर्मी से होने वाली लोगों की बेचैनी शांत नहीं हो रही थी। जिनके बाहर निकलने की कोई मजबूरी नहीं थी, वह घरों में उलझन के बीच दुबके रहे। वहीं जो लोग किसी कार्यवश घर से बाहर निकले थे, वे धूप में परेशान और बेहाल होते हुए नजर आए। शरीर को पूरी तरह से कपड़ा से ढकने के बाद भी बेचैन नजर आए। ऐसे लोगों को जैसी ही ऐसा लग रहा था कि अब वह एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे, छाव में ठहरकर आराम करने लग रहे थे। दिन में एक बजे जिलाधिकारी आवास के सामने जहां एक ठेला वाला सड़क किनारे लगे लग पर पानी पीकर अपने बेचैन मन को शांत करता हुए नजर, वहीं एक रिक्शा चालक रोजगार की परवाह किए बिना पेड़ के नीचे खुद अपने रिक्शा पर बैठकर आराम करता दिखाई दिया। कुल मिलाकर मौसम की मार से जन-जीवन पूरी तरह से बदहाल हो गया है। इसके लिए लोग ऊपर वाले की दुहाई देते हुए राहत के लिए विनती कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें