फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने बुधवार को ताजपुर मांझा गांव की निषाद बस्ती में पहुंचकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा गांव एकजुट होकर खड़ा है। पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तहसील की ओर से भी मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक-दो दिनों के अंदर पीड़ितों को छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा मुहैया कराया जा रहा है। एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि घटना दुखद है, झोपड़ी में आग लगने के तत्काल बाद राशन, बिजली आदि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों के साथ तहसील प्रशासन खड़ा है। पीड़ित परिवारों को मुआवजा की धनराशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराने के लिए तहसील स्तर से स्वीकृति दे दी गई है। दो दिन के अंदर पीड़ितों के खाते में चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें