गाजीपुर। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने 15 फरवरी से तीन मार्च तक चले सैनिक सम्मान अभियान की समापन तिथि रविवार को राष्ट्रीय शौर्य पर्व के रूप में मनाई। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक विजेंद्र दूबे ने कहा कि आज पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के साथ खड़े हैं। पूरी दुनिया में भारत की साख एक मजबूत एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुई है। आज दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कायल हैं। इस अवसर पर पीआर शर्मा, दिवाकर राय, गोपाल उपाध्याय, आरबी दूबे, त्रिलोकीनाथ दूबे, राममूरत दूबे, रामविलास सिंह, रामकेश पांडेय, हरिशंकर सिंह चौहान, रविंद्रनाथ राम, जंगबहादुर गुप्ता, शिवमंगल राय, अंगद शर्मा, देवनाथ यादव, श्रवण कुमार, जयप्रकाश बिंद, कन्हैया दूबे, छोटेलाल चौहान, कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले पुलवामा में शहीद जवानों को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।