शादियाबाद। संत निरंकारी मिशन के चौथे सतगुरु रहे बाबा हरदेव सिंह महाराज के 56वें जन्म दिवस पर शादियाबाद ब्रांच के सेवादारों ने शादियाबाद बाजार और आस-पास में सफाई अभियान चलाया। जिसमें शादियाबाद दुर्गा चौक से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शादियाबाद थाना परिसर की भी सफाई की गई। सफाई अभियान को देखकर थाना प्रभारी राजाराम ने सभी सेवादारों को जलपान कराया। सेवादारों के सफाई अभियान के साथ ट्रेक्टर -ट्राली साथ-साथ चल रही थी, यह कूड़ा करकट उठाने का काम कर रही थी। बाबा हरदेव के जन्म दिवस के अवसर पर शादियाबाद ब्रांच ने पहले गुरु पूजा दिवस मनाया। इसकी शुरुआत अवतारबाड़ी एवं हरदेवबाड़ी से हुई। इसके बाद डॉक्टर विजय कुमार ने कहा कि यह मानव तन हमें बड़े भाग्य से प्राप्त हुआ है। इसका मोल मानव सेवा करके ही प्राप्त हो सकता है। ब्रांच के मुनी श्रीराम प्रताप जी ने कहा कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है। इस अवसर पर यस यादव, योगेंद्र, नरसिंह राजभर, सुंदरलाल, केशव, मूरत, संदीप, आशीष, भगवान दास, शांति देवी, बादामी, लालशा, गुड़िया, अनिता, प्रेमा, रमिता, पुष्पा आदि सेवादार उपस्थित रहे।