फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ मनाया गया दो दिवसीय उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित खानपुर गांव बहेरी स्थित तकिया बाबा गूदर शाह रहमतुल्लाह अलैह, तपोभूमि मस्तान शाह रहमतुल्लाह अलैह बाबा का 498वां दो दिवसीय उर्स अकीदत के साथ रविवार को मनाया गया। इस मौके पर बाबा के आस्ताने से चादर एवं गागर उठा बाबा गूदर शाह के उर्स मुबारक पर हजारों जायरीनों ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई। असर के नमाज के बाद चादरपोशी, क़ुरआन खानी एवं मिलाद के साथ उर्स मुबारक पर रात भर कव्वाली की महफ़िल सजी रही। आस्ताने के आसपास तमाम अस्थायी दुकानें लगी रहीं। गद्दीनशीन बाबा सदरंग शाह ने बताया कि बाबा गूदर शाह एक सूफी संत थे। आज भी परेशान लोग उनकी दर पर सुकून पाते हैं। उर्स में रामगोपाल सिंह, फिरोज, पारसनाथ पांडेय, चंदन यादव, रवि, राजा, साजिद खां, मुन्ना खां, लियाकत खां, आसिफ अंसारी, नेसार अहमद, हरिकेश सिंह, रमेश गुप्ता, अशरफ अली आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें