जखनिया(गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान में जो भी अधिकार हमें मिले हैं, उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एकजुट होकर उसे बचाने का आह्वान किया। कहा कि संविधान से अलग हटकर सरकार देश एवं प्रदेश चलाने का प्रयास कर रही है जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि घनश्याम सहाय ने कहा कि संविधान एवं देश बचाने के लिए एकजुट होकर तैयार होना होगा। इस अवसर पर सर्वानंद चौबे, विभाग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश भारती, बृजेश गौतम, शशिकांत भारती, शंकर, राजीव कुमार, सतीराम सिंह, इरफान अंसारी, दुखीराम, जितेंद्र, राजेश तिवारी, सूर्यभान सिंह, राजेश्वर सिंह, रामाधार गिरी, अनिल सिंह, राजेंद्र पांडेय, शंभू चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण सिंह एवं संचालन सुनील राम ने किया।