फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान सभा एवं रेल प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किसान जागरण यात्रा निकाली जा रही है। दो दिवसीय यात्रा रविवार को झींगुरपट्टी से शुरू हुई। फूलपुर, सुखदेवपुर एवं जमलापुर गांवों में सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है। 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून का कोई भी प्रावधान लागू नहीं किया जा रहा है। किसान नेता शशिकांत कुशवाहा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं लेकिन सरकार को उनकी समस्याओं की परवाह नहीं है। यात्रा में मनोज कुशवाहा, मनोज यादव, मोती प्रधान, बंशीधर तिवारी, मनोज जायसवाल, राधेश्याम, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें