दुल्लहपुर। थाना के सिखड़ी गांव निवासी पशु चिकित्सक डा. रामविलास यादव शनिवार की शाम बीमार पशुओं को उपचार कर लौट रहे थे। इसी दौरान सिखड़ी गांव से पहले अचानक छुट्टा पशुओं ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया।