फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के नाम पर दिख रही गिट्टी और मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। रमवल-सुगवलिया-दिलदारनगर लगभग 20 किमी लंबा मार्ग दुर्दशा का शिकार हो गया है। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर मौजूद गड्ढे और इधर-उधर बिखरे गिट्टियों की वजह से आएदिन बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। बार-बार लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। , रमवल-सुगवलिया-दिलदारनगर मार्ग लगभग दर्जनों गांवों से होकर गुजरता है। इससे इस पर हर समय लोगों का आवागमन होता रहता है। सड़क की दशा यह है कि एक तरफ जहां हर कदम गड्ढा मौजूद है। वहीं थोड़ी-थोड़ी दूर पर पिच की जगह सिर्फ गिट्टी और मिट्टी दिखाई दे रही है। इधर-उधर गिट्टियां बिखरी हैं। दिन के उजाले में तो आवागमन करने वाले बाइक और साइकिल सवारों की नजर गड्ढों और गिट्टी पर पड़ जाती है और वे किसी तरह से बच-बचा कर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में गिट्टियों और गड्ढों की वजह से लोग गिरकर घायल होते रहते हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी नारकीय हो जा रही है। एक तरफ जहां मौजूद गड्ढों में पानी भर जा रहा है, वहीं मिट्टी कीचड़ से सन जा रही है, जिससे आवागमन करने वालों को दुश्वारियां और भी बढ़ जा रही है। लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यह मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। इससे इस पर आवागमन करना दुरुह हो गया है। मार्ग के किनारे बसे गांव के लोगों कई बार संबंधित अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक शिकायत कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की, लेकिन लेकिन स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है। आप पार्टी के ब्लाक संयोजक नागेंद्र यादव दादा, ओमप्रकाश यादव, हृदयनारायण राजभर, चंद्रशेखर, धनंजय, एसडी आदि कहा कि अगर विभाग समय रहते मार्ग की मरम्मत नहीं कराता है तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा ने बताया कि सड़क की खस्ताहाली की उन्हें जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन









(फोटो नंबर-07)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें