फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से वृद्ध एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलौत एवं संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी के बालाजी ने मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया को नोडल अधिकारी नामित किया है। कार्यक्रम स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विकासखंडवार 16 सेक्टर बनाए गए हैं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि समारोह में 3079 सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें